13 अक्टूबर 2024 - 14:23
हिज़्बुल्लाह की चेतावनी, सैन्य ठिकानों से दूर रहे ज़ायोनी अतिक्रमणकारी

हिज़्बुल्लाह के ऑपरेशन रूम की ओर से जारी बयान में हैफा और तबरिया तक के कई अन्य उत्तरी शहरों के निवासियों को सैन्य प्रतिष्ठानों के पास के घरों को खाली करने की चेतावनी दी गई है।

हैफा के सैन्य अड्डों और ज़ायोनी सेना के केंद्रों को लगातार निशाना बना रहे प्रतिरोधी दल हिज़्बुल्लाह ने हैफा, तबरिया और एकर जैसे शहरों में रह रहे ज़ायोनी अतिक्रमणकारियों को एडवायज़री जारी करते हुए सैन्य संस्थानों और ज़ायोनी बलों के ठिकानों से दूर रहने को कहा है। 

हिज़्बुल्लाह के ऑपरेशन रूम की ओर से जारी बयान में हैफा और तबरिया तक के कई अन्य उत्तरी शहरों के निवासियों को सैन्य प्रतिष्ठानों के पास के घरों को खाली करने की चेतावनी दी गई है। 

हिज़्बुल्लाह ने कहा है कि बहुत जल्द उत्तरी इस्राईल में मिसाइल हमले किए जाएंगे। याद रहे कि लेबनान के लोकप्रियय जनांदोलन और राजनीतिक दल हिज़्बुल्लाह को अमेरिका, जर्मनी और कई सुन्नी अरब देशों द्वारा आतंकवादी संगठन के रूप में नामित किया गया है, जबकि यूरोप के कुछ ही देश इसके सशस्त्र विंग को आतंकी दल मानते हैं।